फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The mission of the Himalayan family should be effectively implemented on the ground: Dr. Salaria

हिमालय परिवार का मिशन धरातल पर प्रभावी रूप से हो लागू : डाॅ. सलारिया

Wed, 15 Oct 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Oct 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The mission of the Himalayan family should be effectively implemented on the ground: Dr. Salaria
चंबा। हिमालय परिवार हिमाचल प्रदेश प्रांत की मासिक बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत प्रमुख डॉ. मोहिंद्र सलारिया ने की। इस दौरान डाॅ. सलारिया ने कहा कि हिमालय परिवार का मिशन धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हो, इसके लिए हर सदस्य को निष्ठा और समर्पण से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिमाचल परिवार पिछले दो दशक से हिमालय संरक्षण, राष्ट्र निर्माण और मानव चरित्र निर्माण के उद्देश्य से कार्यरत है। बैठक में उन्होंने संगठन की भावी रणनीति प्रस्तुत करते हुए कहा कि पर्यावरणीय बदलावों से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए हिमालय संरक्षण को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से राष्ट्र निर्माण, जीव उत्थान और मानव कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई। हिमालय परिवार आने वाले महीनों में सिंधु महाकुंभ यात्रा जून 2026 में आयोजित की जाएगी और हिमाचल के प्रमुख शहरों में बड़े आयोजन करेगा। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार पठानिया, राजेंद्र सिंह, डॉ. सूर्य प्रकाश उपाध्याय और मोहम्मद रफी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed