फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The message of patriotism and environmental protection resonated

Chamba News: देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का गूंजा संदेश

Mon, 09 Feb 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The message of patriotism and environmental protection resonated
चंबा। एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा संचालित चमेरा-2 पावर स्टेशन के राष्ट्र को समर्पण की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को पावर स्टेशन परिसर में गरिमामय और देशभक्ति से ओत-प्रोत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश खूब गूंजा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ, जिसके पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने ध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत एनएचपीसी के कर्मचारियों, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा सीआईएसएफ के जवानों द्वारा एनएचपीसी गीत और वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
विज्ञापन

पावर स्टेशन प्रमुख अजय श्रीवास ने ध्वज को सलामी देने के साथ सीआईएसएफ की टुकड़ी का निरीक्षण किया। यह अवसर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था का प्रतीक रहा। समारोह के तहत चमेरा-2 पावर स्टेशन परिसर में सीआईएसएफ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित वातावरण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया तथा परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पावर स्टेशन प्रमुख अजय श्रीवास ने बताया कि यह परियोजना राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने स्वच्छ और सतत ऊर्जा उत्पादन के प्रति एनएचपीसी की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

उन्होंने बताया कि एनएचपीसी द्वारा जिला चंबा में सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय विकास से जुड़े कई कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed