फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The married woman was about to jump into the Ravi, but the driver saved her at the spot.

Chamba News: रावी में कूदने वाली थी विवाहिता माैके पर वाहन चालक ने बचाई

Fri, 22 Nov 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
The married woman was about to jump into the Ravi, but the driver saved her at the spot.
चंबा न्यू बस अड्डा के पास लगा जाम। स्रोत : वीडियो ग्रैब
चंबा। कसाकड़ा स्थित न्यू बस स्टैंड के समीप रावी में छलांग लगाने की फिराक में बैठी विवाहिता को एक चालक ने मौके पर बचा लिया। इतना ही नहीं, लोगों के बार-बार दबाव डालने पर महिला ने आप बीती सुनाई। जिसे सुन सब दंग रह गए। खैर, लोगों ने यातायात पुलिस कर्मी को युवती को सौंपकर उसे न्याय दिलवाने की गुहार लगाई है। इस हाई प्रोफाइल ड्रामे के चलते भरमौर-पठानकोट हाईवे पर अमूमन आधे घंटे तक वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, इस घटनाक्रम की लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया। जिसे लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट दे रहे हैं। वीडियो में महिला बता रही हैं कि उसने एक युवक की बातों में आकर अपने परिवार को छोड़कर उसके साथ शादी की। इसके बाद पति ने उसके साथ मारपीट की और सात के साथ मिलकर प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। जिस वजह से वह शुक्रवार सुबह रावी में छलांग लगाने के लिए न्यू बस स्टैंड कसाकड़ा में पहुंची। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed