{"_id":"68e6a237b58cb0396f0727fb","slug":"the-market-is-buzzing-increased-demand-for-designer-thali-chamba-news-c-88-1-cmb1002-163178-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बाजार में रौनक... डिजाइनर थाली की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बाजार में रौनक... डिजाइनर थाली की बढ़ी मांग
Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता बाजार में खरीदारी करतीं मलिहाएं। संवाद
सिहुंता (चंबा)। करवाचौथ पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सिहुंता बाजार में रौनक और चहल-पहल बढ़ती जा रही है। महिलाएं इस पावन अवसर को लेकर जबरदस्त उत्साह के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं। इस दौरान डिजाइनर थाली खूब डिमांड में हैं। डिजाइनर थाली का सेट बाजार में 200 रुपये 300 रुपये तक मिल रहा है। साथ ही रेडीमेड कपड़ों, डिजाइनर सूट और पारंपरिक पहनावे की भी मांग है।
बुधवार को बाजार की अधिकतर दुकानों पर सुबह से देर शाम तक महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने साड़ी, सूट, चूड़ियां, शृंगार का सामान, छलनी और अन्य पूजन सामग्री की खूब खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि करवाचौथ की वजह से बाजार में बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खासकर नवविवाहित महिलाएं हर चीज को बेहद खास अंदाज में खरीद रही हैं। वे पारंपरिक शृंगार और पूजा सामग्री के चयन में काफी रुचि दिखा रही हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि करवाचौथ पर इस बार बाजार में अच्छी खासी बिक्री दर्ज की जाएगी।