Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The main entrance of the Deputy Commissioner's office will remain closed, entry will be available from the small gate

Chamba News: उपायुक्त कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार रहेगा बंद, छोटे गेट से मिलेगी एंट्री

Sun, 27 Apr 2025 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 27 Apr 2025 05:38 AM IST
विज्ञापन
The main entrance of the Deputy Commissioner's office will remain closed, entry will be available from the small gate
बम  से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उपायुक्त कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार। जबकि, छोटा गेट से च
चंबा। उपायुक्त कार्यालय चंबा का मुख्य प्रवेश द्वार अब आमजन के लिए बंद रहेगा। अपनी फरियाद लेकर डीसी कार्यालय पहुंचने वाले लोगाें को छोटे गेट से ही चेकिंग के बाद परिसर में एंट्री मिलेगी। कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया है। इतना ही नहीं, अब उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों के वाहनों के अलावा कोई अन्य वाहन पार्क नहीं कर सकेगा। वहीं, 24 घंटों के भीतर उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल प्रशासनिक मेल आईडी से स्वत: रिमूव हो गई है। ई-मेल के स्वत: रिमूव होने के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों का माथा भी ठनका है। जिला पुलिस की साइबर सेल समेत शिमला साइबर सेल की टीम ई-मेल आईडी और भेजने वाले का पता लगाने के कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उस समय उपायुक्त कार्यालय चंबा में अफरातफरी का माहौल बन गया जब प्रशासनिक ई-मेल पर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने अपने कार्यालयों से बाहर आ गए। प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचित किया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव और डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में यह तलाशी अभियान शुरू हुआ। इस दौरान कार्यालय का हरेक कोना जांचा गया। मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दोपहर बाद कार्यालय में सभी कर्मचारी और अधिकारी बैठ गए। शनिवार को प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी रोजमर्रा की तरह अपनी ड्यूटी पर लौटे। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से अब उपायुक्त कार्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार आमजन के लिए बंद कर दिया गया है। महज छोटे गेट के जरिये ही लोग चेकिंग के बाद प्रशासन के पास पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि उपायुक्त कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ई-मेल आईडी और भेजने वाले का सुराग लगाने के लिए साइबर सेल शिमला और चंबा की टीमें जुट गई हैं। उपायुक्त कार्यालय समेत जिला भर की संवेदनशील जगह पर अलर्ट जारी कर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed