फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Leader of the Opposition shared the pain of the disaster-affected families in the Lilh area

Chamba News: नेता प्रतिपक्ष ने लिल्ह क्षेत्र में बांटा आपदा प्रभावित परिवारों का दर्द

Fri, 12 Sep 2025 09:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 12 Sep 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
The Leader of the Opposition shared the pain of the disaster-affected families in the Lilh area
चंबा के लिल्ह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और विधायक जनकराज के समक्ष रोते हुए अपना दर्द बयां
धरवाला (चंबा)। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को लिल्ह क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। साथ ही हर संभव सहायता मुहैया करवाने का आश्वासन भी दिया। नेता प्रतिपक्ष को अपने क्षेत्र में देखकर प्रभावित परिवार अपना दुखड़ा लेकर उनके समक्ष पहुंच गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान और दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें नुकसान को देख उन्होंने अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। जयराम ठाकुर ने बताया कि बारिश के दौरान सड़कों के साथ लोगों के घरों को भी काफी क्षति पहुंची है। वह सरकार से मांग करेंगे कि इन परिवारों को अधिक राहत राशि प्रदान की जाए। साथ ही केंद्र से मिलने वाले पैकेज से भी उन्हें राहत दिलाने की सिफारिश की जाएगी। भाजपा इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed