फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The lack of a garbage plant in Saluni has worsened the sanitation system.

Chamba News: सलूणी में कूड़ा संयंत्र न होने से बिगड़ी स्वच्छता व्यवस्था

Sun, 11 Jan 2026 06:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Jan 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
The lack of a garbage plant in Saluni has worsened the sanitation system.
सलूणी (चंबा)। उपमंडल सलूणी में स्थायी कूड़ा संयंत्र के अभाव ने स्वच्छता व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। बाजार, सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर न केवल बदबू फैला रहे हैं बल्कि संक्रमण और बीमारियों को भी न्योता दे रहे हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि आमजन का सड़क पर चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार होटल, ढाबों, दुकानों और घरों से निकलने वाला कचरा खुलेआम सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है। कई जगहों पर दिनों तक कचरा नहीं उठाया जाता, जिससे वहां लावारिस पशुओं और जंगली जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। बारिश के दौरान यही कचरा बहकर नालों और जल स्रोतों में पहुंच रहा है, जिससे पेयजल के दूषित होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और पंचायतों की ओर से समस्या को लेकर कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। खेम राज, रविंद्र कुमार, पीयूष कुमार, विजय कुमार, मनोज कुमार, महिंद्र कुमार और पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चारों ओर फैली गंदगी से क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता पर बुरा असर पड़ा है। कई मार्गों पर पैदल चलना तक दूभर हो गया है। प्रतिदिन विभिन्न विभागों में कामकाज के लिए आने वाले कर्मचारियों और आम लोगों को इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सलूणी में शीघ्र एक स्थायी कूड़ा संयंत्र स्थापित किया जाए जिससे क्षेत्र को संक्रमण और बीमारियों से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है और समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed