फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ... The Joint Secretary took the gun and took the right aim.

Chamba News: ... संयुक्त सचिव ने बंदूक थाम साधा सटीक निशाना

Fri, 27 Feb 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 27 Feb 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
... The Joint Secretary took the gun and took the right aim.
बाल स्कूल चंबा का किया निरीक्षण, रोबोटिक मॉडल्स प्रदर्शनी की सराहना
विज्ञापन

राजस्व एवं वित्त विभाग के संयुक्त सचिव एसके झा ने जांचीं व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। केंद्र सरकार के राजस्व एवं वित्त विभाग के संयुक्त सचिव एसके झा ने जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा का निरीक्षण किया।

इस मौके पर श्रीराम कॉलेज दिल्ली की प्रोफेसर भावना शर्मा भी मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान पीएमश्री योजना के तहत आवंटित धन और व्यय की समीक्षा की गई। योजना के तहत जारी दिशा-निर्देशों की पालना की जांच की गई। स्कूल में भौतिक संसाधनों और सुविधाओं का जायजा लिया गया। इनमें विज्ञान प्रयोगशालाएं, आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल टैबलेट्स इन डिजिटल लाइब्रेरी, वोकेशनल प्रयोगशाला, विज्ञान संग्रहालय, अटल टिंकरिंग लैब शामिल रहे। उन्होंने छात्रों की ओर से बनाए गए रोबोटिक मॉडल्स की प्रदर्शनी देखी और उनकी सराहना की। लौ कॉस्ट मिनी कंप्यूटर का अवलोकन किया। उन्होंने शूटिंग रेंज में एक बंदूक से एक फायर भी लगाया। कहा कि वे स्कूल के शूटिंग कार्यक्रम से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पीएमश्री योजना का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। उन्होंने स्कूल स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, विशेष कार्य अधिकारी उमकांत, चनेड़ स्कूल प्रधानाचार्य संजीव कुमार, पीएमश्री जिला समन्वयक रोहित शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed