फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The issue will be raised in Vis to enhance the nature of travel

Chamba News: यात्रा का स्वरूप बढ़ाने के लिए विस में उठाया जाएगा मुद्दा

Mon, 28 Aug 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The issue will be raised in Vis to enhance the nature of travel
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर अलग से स्टाफ नियुक्त होना चाहिए। इसको लेकर विधानसभा के सत्र में सवाल उठाया जाएगा। यह बात विधायक डॉक्टर जनकराज ने कही। उन्होंने कहा कि मणिमहेश यात्रा शुरू होने के दौरान स्थानीय प्रशासन ही तैयारियां करता है जबकि, प्रशासन को उपमंडल में अन्य व्यवस्थाओं को भी देखना पड़ता है। कहा कि मणिमहेश यात्रा जिले के लोगों के लिए आय का साधन बन सकती है। इस यात्रा का स्वरूप बढ़ाया जाना काफी जरूरी है। अप्रैल में यात्रा के प्रबंध शुरू हो जाने चाहिए। साथ में यात्रा तब तक चलती रहनी चाहिए जब तक मणिमहेश में बर्फ नहीं पड़ जाती। ऐसा होने से जिले के लोगों की आय के साधन बढ़ेंगे। क्योंकि मणिमहेश यात्रा जिले के हरेक कोनों से होते हुए भरमौर पहुंचती है। ऐसे में जहां पर भी ये यात्री ठहरते हैं वहां के स्थानीय दुकानदारों से लेकर अन्य व्यवसायियों के कारोबार में वृद्धि होती है इसलिए यात्रा का स्वरूप बढ़ाने को लेकर विधानसभा सत्र में मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed