फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The issue of non-starting of science classes in Saluni College was raised in the House.

Chamba News: सदन में उठा सलूणी कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू न होने का मुद्दा

Mon, 01 Dec 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
The issue of non-starting of science classes in Saluni College was raised in the House.
सलूणी (चंबा)। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत आते सलूणी कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ करने का मुद्दा विधायक डीएस ठाकुर ने तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में उठाया है। उन्होंने अपने प्रश्न में बताया कि सलूणी की 20 पंचायतों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए साल 2006 में कॉलेज खुला है। कॉलेज का अपना भवन और पर्याप्त संख्या में कमरे हैं, लेकिन विज्ञान संकाय की कक्षाएं आज तक आरंभ नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

इससे विज्ञान संकाय में रुचि रखने वाले क्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थी धर्मशाला, चंबा और बनीखेत में पढ़ने जा रहे हैं और वे 50 से 200 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। कॉलेज में विज्ञान संकाय की कक्षाएं आरंभ होने से ग्राम पंचायत सलूणी, सिंग्गाधार, ब्याणा, दिघाई, मंजीर, खरोटी, खरल, लिग्गा, सियुला, द्रेकड़ी, पुखरी, सुंड़ला और सूरी समेत 20 पंचायतों के बच्चों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके उत्तर में प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विधायक को इस मामले में विचार करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा डीएस ठाकुर ने कहा कि आपदा के दौरान डलहौजी के तहत 200 से अधिक घरों को नुकसान हुआ है। उन्होंने पूछा कि सरकार बताए अब तक उनके विस क्षेत्र में कितने प्रभावित लोगों को राहत राशि प्रदान की गई है। आपदा में सब कुछ गवां बैठे लोग मजबूरन पड़ोसियों के घरों में रहने को विवश हैं। विधायक ने मांग उठाई है कि उन्हें उचित राहत राशि समय पर प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed