फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The iron rods from the rain shower are inviting accidents.

Chamba News: वर्षाशालिका के निकले लोहे के सरिए दे रहे हादसों को न्योता

Sun, 26 May 2024 09:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 26 May 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
The iron rods from the rain shower are inviting accidents.
चंबा के मुगला में खस्ताहाल वर्षाशालिका।संवाद
चंबा। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर मुगला बाजार के समीप बनी वर्षाशालिका हादसों को न्योता दे सकती है। वर्षाशालिका जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस वर्षाशालिका का निर्माण करीब 25 साल पहले हुआ था। इसकी लोक निर्माण विभाग की ओर से सुध नहीं ली गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस बारे में वे कई बार लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा चुके हैं, मगर अभी तक इसके मरम्मत के लिए प्रयास नहीं हो पाए हैं। इस बात से लोगों में काफी रोष है।

स्थानीय लोगों में रमेश कुमार, सुरेश कुमार, नीरज कुमार, शम्मी कुमार, किश्वर सिंह, युवराज सिंह, विक्की कुमार, दीपक कुमार और राजेश कुमार ने कहा कि यहां काफी संख्या में लोग और विद्यार्थी बारिश और धूप के दौरान बसों का इंतजार करते हैं। छत पर लगा सीमेंट भी उखड़ गया और लोहे के जंग वाले सरिये बाहर निकल रहे हैं। बताया कि ऐसे में यहां हादसा होने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द इस वर्षाशालिका की सुध ली जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने कहा कि यह मामला ध्यान में है। जल्द ही निरीक्षण किया जाएगा और उचित पहल की जाएगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed