फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The influx of tourists decreased in Khajjiar

खज्जियार में पर्यटकों की आमद घटी

Sat, 23 Jan 2021 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 07:02 PM IST
विज्ञापन
The influx of tourists decreased in Khajjiar
खज्जियार (चंबा)। नए साल का इस्तकबाल करने के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों के बिना वीरान हो गया है। मौसम खुलने और बर्फबारी न होने से यहां पर्यटक काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। इक्का-दुक्का ही सैलानी ही खज्जियार की वादियों का लुत्फ ले रहे है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय कारोबार पर भी असर पड़ा है। शनिवार को मौसम की करवट बदलने के बाद अब नई उम्मीद जगी है। अगर बर्फबारी होती है जनवरी के अंतिम सप्ताह में पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों से गुलजार होगा। कारोबारियों का मानना है कि नए साल के मौके पर बर्फबारी हुई थी। ऐसे में यहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन

पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। अब पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट हो गई है। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण पर्यटन कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया था। अनलॉक फेज के दौरान पर्यटकों की आवाजाही शुरू हुई। जो नए साल तक जारी रही। कारोबारी राजेश कुमार, सुुरेंद्र सिंह, भीमसैन, राज कुमार ने उम्मीद जाहिर की है कि आगामी दिनों में बर्फबारी के बाद पर्यटन व्यवसाय पहले की तरह रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed