{"_id":"687e83f39ff258ff870b50d0","slug":"the-house-was-hit-by-debris-falling-from-the-hill-the-couple-sleeping-in-the-room-died-chamba-news-c-399-1-dsl1010-336873-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया मकान, कमरे में सोए दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आया मकान, कमरे में सोए दंपती की मौत
Tue, 22 Jul 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
चंबा के मैहला में भूस्खलन की चपेट में आया दंपती।स्रोत : (फाइल फोटो)
चंबा। विकास खंड मैहला के तहत आती ग्राम पंचायत चड़ी के गांव सताण में पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान के साथ मलबा मकान पर गिरने से अंदर सोये दंपती की मौत हो गई। यह घटना रविवार रात्रि करीब सवा तीन बजे पेश आई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हादसे के वक्त परिवार के अन्य छह सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे लेकिन मलबा एक ही कमरे में गिरा। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन ने मौके पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी। विभागीय टीम ने नुकसान का आकलन किया है। हादसे में मृतकों की पहचान राहुल चौणा और पल्लवी पत्नी राहुल चौणा निवासी गांव हमलोग डाकघर कियाणी तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई। पुलिस ने हादसे का शिकार हुए दंपती के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पल्लवी पांच दिन पहले ही अपने मायके गई थी जबकि उसका पति रविवार को उसे वापस घर लेने गया था। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे। भारी बारिश के कारण चट्टान सहित मलबा घर पर आ गया और कमरे में सोए दंपती की दबने से मौत हो गई। इस हादसे के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, दूसरी तरफ पंचायत प्रतिनिधियों और राजस्व विभाग की टीम ने मौका कर लिया है।
तहसीलदार चंबा दीक्षित राणा ने बताया कि इस बारे सूचना मिली थी। मौके पर टीम को भेजा गया। प्रभावित परिवारों को 25-25 हजार रुपये फौरी राहत जारी कर दी है।