Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The hill near Palda cracked, and the Bharmour-Hadsar road was restored after eight hours.

Chamba News: पालदा के पास दरकी पहाड़ी, भरमौर-हड़सर सड़क आठ घंटे बाद बहाल

Fri, 02 Jan 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 02 Jan 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
The hill near Palda cracked, and the Bharmour-Hadsar road was restored after eight hours.
चंबा में पालदा के पास बंद पड़ा  भरमौर हड़सर मार्ग।संवाद
भरमौर (चंबा)। भरमौर-हड़सर मार्ग पर पालदा के पास पहाड़ी दरकने से आठ घंटे वाहनों की रफ्तार थमी रही। शुक्रवार सुबह 10 बजे मार्ग पर भूस्खलन हुआ। इस दौरान सड़क पर टनों के हिसाब से मलबा और पत्थर गिरे। इस दौरान वाहनों की कतारें दोनों तरफ सड़क पर लग गईं। शाम 6 बजे के करीब मार्ग बहाल हो पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे इस मार्ग से वाहन गुजर रहे थे कि अचानक मलबा सड़क पर गिरने लगा। इससे वाहन चालक रुक गए। गनीमत रही कि इस दौरान मलबे की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। मार्ग बंद होने से भरमौर और हड़सर की ओर से छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवा लोगों को राहत प्रदान करने का काम किया।
विज्ञापन

राहगीर देवराज, संजीव कुमार, योगराज, प्रमोद कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, लब्धी राम और भजन सिंह ने बताया हल्की बारिश के बाद पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ। जल्द इस ओर विभाग ध्यान दें, ताकि भविष्य में कोई अनहोनी न हो। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि पहाड़ी दरकने से बंद पड़े मार्ग को यातायात के लिए बहाल करवाना मुश्किल रही। आठ घंटे बाद विभाग के कर्मचारियों ने मार्ग को बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed