{"_id":"692dd125dc5b86ec8502d9f8","slug":"the-hill-near-chamunda-temple-is-cracking-provide-relief-soon-chamba-news-c-88-1-cmb1003-168038-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चामुंडा मंदिर के समीप दरक रही पहाड़ी, जल्द दिलाएं राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चामुंडा मंदिर के समीप दरक रही पहाड़ी, जल्द दिलाएं राहत
Mon, 01 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के समीप स्थित सुराड़ा मोहल्ले के साथ लगती चामुंडा मंदिर की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होता रहता है। इससे लोगाें के घरों को कभी भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में इस पहाड़ी पर सुरक्षा कार्य प्रमुखता से किया जाए। यह मुद्दा सुराड़ा मोहल्ला निवासियों ने नगर परिषद की मोहल्ला कमेटी की बैठक में उठाया।
स्थानीय लोगों ने साथ ही मोहल्ला सुराड़ा, चामुंडा देवी मंदिर परिसर, सूही माता मंदिर परिसर के रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा स्थानीय निवासी चंदन सूरी ने बताया कि चामुंडा माता मंदिर परिसर और सूही माता मंदिर परिसर पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। यहां साइन बोर्ड न होने के चलते पर्यटक भटक जाते हैं। नगर परिषद इस मामले को लेकर उचित पहल करे।
इस दौरान सुराड़ा वार्ड के वरिष्ठ नागरिक मनजीत जसरोटिया ने कहा कि नगर परिषद को शहर के हर मोहल्ले में गीला और सूखे कचरा लेने के लिए हफ़्ते के अलग-अलग दिन तय करने चाहिए। वरिष्ठ नागरिक शाह चंद ठाकुर ने कहा कि जलशक्ति विभाग ने पीने के पानी की पाइपें पूरे शहर में निकास नाली में डाल रखी हैं। इससे कभी भी महामारी फैली सकती है। भूपिंद्र जसरोटिया ने बताया कि जलशक्ति विभाग जहां भी पाइपों की मरम्मत करता है या कनेक्शन देता है, वहां रास्ता खोदने के बाद वैसा ही रहने दिया जाता है। राजेंद्र जसरोटिया ने कहा कि शहर में अवैध रेहड़ियों को जल्द हटाया जाए। बैठक में नगर परिषद चंबा की कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल, कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर, वार्ड पार्षद उर्मिला जसरोटिया सहित अन्य स्थानीय निवासी मौजूद रहे।