फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The health of 13 trainee nurses deteriorated after drinking cooler water in the nursing school hostel.

Chamba News: नर्सिंग स्कूल के हॉस्टल में कूलर का पानी पीने से बिगड़ी 13 प्रशिक्षु नर्सों की तबीयत

Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 28 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
The health of 13 trainee nurses deteriorated after drinking cooler water in the nursing school hostel.
चंबा। नर्सिंग का प्रशिक्षण हासिल कर रहीं 13 प्रशिक्षु नर्सों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रशिक्षु नर्सों की तबीयत बिगड़ने के बाद नर्सिंग हॉस्टल के स्टाफ में खलबली मच गई।
विज्ञापन

नर्सिंग हॉस्टल प्रबंधन ने प्रशिक्षु नर्सों को जैसे-तैसे कर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां तैनात स्टाफ ने बेसुध प्रशिक्षु नर्सों का उपचार शुरू किया। इसके बाद मंगलवार सुबह तक 7 प्रशिक्षु नर्सों की हालत में सुधार होने पर उन्हें हॉस्टल भेजा गया। शेष बची 6 प्रशिक्षु नर्सों को चिकित्सीय टीम ने अपनी निगरानी में रखा। दोपहर बाद प्रशिक्षु नर्सों की हालत में सुधार होने पर उन्हें भी हॉस्टल भेज दिया गया। बहरहाल, मामले की भनक लगते ही मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी गठित कर 72 घंटों में जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, पुलिस में मामला पहुंचने के बाद पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

यह मामला जिले के एक नर्सिंग हॉस्टल में सामने आया है। बताया कि जा रहा है कि सोमवार रात कूलर का पानी पीने के बाद प्रशिक्षु नर्सें सो गईं और मध्यरात्रि अचानक एक-एक कर प्रशिक्षु नर्स की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां और दस्त शुरू हो गए। शरीर में पानी की कमी होने से बेसुध होने लगीं। हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना मिली। वार्डन ने प्रशिक्षुओं को वाहन के जरिये मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी ने पानी के कूलर में फिनाइल की गोलियां डाली हो सकती हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि नर्सिंग हॉस्टल के वाटर कूलर में फिनाइल की गोलियां किसने डालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस डोगरा ने बताया कि नर्सिंग स्कूल की प्रधानाचार्य ने उन्हें जानकारी दी है। उन्होंने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की कमेटी बनाई है। कमेटी में जीएनएम स्कूल की प्रधानाचार्य, वार्डन, जीएनएम स्कूल की नर्स और दो एसोसिएट प्रोफेसर शामिल हैं। जांच कमेटी 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपेंगी। पुलिस भी अपने स्तर पर जांच कर रही है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बिपन ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षु नर्सों को सोमवार मध्य रात्रि को उपचार के लिए लाया गया। सुबह कुछ लड़कियों को हॉस्टल भेज दिया गया। शेष लड़कियों को मंगलवार दोपहर बाद उपचार के बाद हॉस्टल भेजा गया। अब प्रशिक्षु नर्सों की हालत में सुधार है।

--
सदर थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि सोमवार मध्यरात्रि नर्सिंग स्कूल की लड़कियों की तबीयत बिगड़ने और मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार के लिए पहुंचाने संबंधी फोन पर सूचना मिली। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच में जुट गई है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed