फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The health department taught 7,000 students the lesson of staying away from drugs

Chamba News: स्वास्थ्य विभाग ने 7,000 विद्यार्थियों को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ

Sun, 22 Jun 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Jun 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
The health department taught 7,000 students the lesson of staying away from drugs
चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में विशेष अभियान चलाकर 7,000 विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। नशा करने से व्यक्ति के शरीर पर क्या-क्या दुष्प्रभाव हो सकते हैं। उसके बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी समझाया कि नशा एक ऐसा धीमा जहर है जोकि इंसान को धीरे-धीरे मौत के करीब ले जाता है। इस अभियान के तहत विभाग की टीमों ने जिले के 300 सरकारी व निजी स्कूलों में जागरूकता शिविर लगाए। इन शिविरों में विद्यार्थियों को नशे की लत में न पड़ने के लिए प्रेरित किया गया। इतना ही नहीं 1,000 अन्य युवाओं को भी इस अभियान के तहत जागरूक किया गया। 20 मई से लेकर छह जून तक यह अभियान चला। इसकी बच्चों के अभिभावकों ने काफी सराहना की है। आज के परिवेश में हरेक अभिभावक नशे के बढ़ते प्रचलन से परेशान है। उन्हें यही चिंता सताती रहती है कि कहीं उनका बच्चा भी इस लत में न पड़ जाए।
विज्ञापन


विभाग की टीमों ने स्कूलों में जागरूकता शिविरों के दौरान यह भी बताया कि नशा करने से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती है। उन बीमारियों से व्यक्ति कैसे मौत के करीब पहुंचता है। उसकी तस्वीरें भी उन्हें दिखाई गईं। इससे पहले इस तरह का जागरूकता अभियान शायद ही कभी जिले में चलाया गया हो। ऐसे में विभाग इस अभियान के परिणाम देखकर आगामी दिनों में इसके विस्तार की योजना बना सकता है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपिन ठाकुर ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। इसमें विशेष तौर पर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed