फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The graph of opening of accounts of Sukanya Samriddhi Yojana fell in Chamba

चंबा में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत गिरा खाते खुलने का ग्राफ

Sun, 09 Oct 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The graph of opening of accounts of Sukanya Samriddhi Yojana fell in Chamba
चंबा। जिले में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलने के ग्राफ में गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले तीन सालों में 6687 खाते जिला चंबा में खुले हैं, जबकि शुरुआती दौर की बात की जाए तो सालाना औसतन 1500 से लेकर 2200 तक खाते योजना के तहत अभिभावकों ने खुलवाए हैं।
विज्ञापन

बहरहाल, अब खाते खुलवाने का आंकड़ा सिमटता जा रहा है। जानकारी के अनुसार योजना के शुरुआती दिनों में ब्याज दर भी 9 प्रतिशत से अधिक थी। मगर धीरे-धीरे प्रतिशतता कम होती गई। कम खाते खुलने का यह भी एक कारण फिलहाल माना जा रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से व्यापक जागरूकता फैलाई जा रही है।
विज्ञापन

मगर खाते खुलने का ग्राफ उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जाने वाली सुकन्या समृद्धि योजना एक तरह की निवेश बचत योजना है। जो देश की 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के माता-पिता को उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निवेश करने के लिए आकर्षित करती है। यह योजना बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का ही एक भाग है। इस योजना के तहत माता-पिता की ओर से बालिकाओं का निवेश खाता खोला जाता है, जो 21 साल या 18 साल की आयु के बाद उसकी शादी तक संचालित किया जाता है। लेकिन इस खाते में 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है। सत्र 2022-23 के लिए इस खाते पर निवेश की गई धनराशि पर 7.6% की दर से ब्याज प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते खुलने के आंकड़ों में गिरावट हुई है। कहा कि इस बारे में डाकघर प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं और योजना के प्रचार प्रसार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितने खाते खुले
1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक 2292, एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक 1910, एक अप्रैल 2021 से 30 नवंबर 2021 तक 997, एक दिसंबर 2021 से 30 जून 2022 तक 1063 और एक जुलाई 2022 से 30 सितंबर 2022 तक 425 खाते जिले में खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed