फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Gram Sabha meeting was adjourned due to a lack of quorum.

Chamba News: चीह की ग्रामसभा कोरम के अभाव में स्थगित

Wed, 08 Jul 2026 05:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:02 AM IST
विज्ञापन
The Gram Sabha meeting was adjourned due to a lack of quorum.
ग्राम पंचायत चीह की ग्राम सभा के दौरान चर्चा करते ग्रामीण
हिमगिरि (चंबा)। ग्राम पंचायत चीह की पहली ही ग्रामसभा में ग्रामीणों की बेरुखी देखने को मिली। ग्रामसभा के लिए 116 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी लेकिन दोपहर दो बजे तक करीब 70 ग्रामीण ही पहुंच सके। आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण ग्रामसभा की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। अब अगली ग्रामसभा नियमानुसार 15 दिन बाद आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पंचायत सचिव कमल देव ने बताया कि कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि नियमानुसार अब 15 दिन बाद दोबारा ग्रामसभा आयोजित की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में भाग लेकर पंचायत के विकास से जुड़े निर्णयों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
विज्ञापन

ग्रामसभा के दौरान कुछ ग्रामीणों ने जलपान की व्यवस्था नहीं होने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि सरकार के प्रावधानों के अनुसार ग्रामसभा में प्रति व्यक्ति 50 रुपये तक की राशि जलपान के लिए निर्धारित की गई है। ऐसे में इसकी व्यवस्था होनी चाहिए थी। इस पर पंचायत सचिव कमल देव ने बताया कि फिलहाल पंचायत के पास इस मद में खर्च करने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है। ग्रामसभा में पंचायत प्रधान पुष्पा देवी, उपप्रधान सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा गजिंदर सिंह, सेवक राम, नजीर मोहम्मद, टेक चंद, चुन्नी लाल, ठाकुर दास सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। हालांकि, कोरम पूरा न होने से पंचायत के विभिन्न विकासात्मक और जनहित के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed