फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The fire raging in the forests of Chamba is not showing signs of calming down.

Chamba News: शांत होने का नाम नहीं ले रही चंबा के जंगलों में भड़की आग

Wed, 20 Dec 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 20 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The fire raging in the forests of Chamba is not showing signs of calming down.
चंबा के बघेई गढ़ नाले के पास जंगल में लगी आग और उठता धुंआ।संवाद
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते जंगलों में भड़की आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को टपूण, लुड्डू, तड़ग्रां और करियां के साथ लगते जंगलों में आग बेकाबू हो गई।
विज्ञापन

इसे बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी रात को काफी देर तक जंगलों में डटे रहे। जब रात को आग पर काबू पाना उनके बस से बाहर हो गया तो कर्मचारियों को वहां से हटना पड़ा। हालांकि, जंगल की आग रिहायशी बस्ती तक न पहुंचे, इसके लिए कर्मचारी वहां डटे रहे। बुधवार को सुबह के समय वन विभाग के कर्मचारी दोबारा आग प्रभावित जंगलों में आग बुझाने के लिए पहुंच गए। लुड्डू और टपूण के जंगलों में वन खंड अधिकारी से लेकर वन रक्षकों की टीम झाड़ियों की लट्ठ से जंगल की आग बुझाने में जुटी रही।
विज्ञापन

लुड्डू में वन खंड अधिकारी सुनील कुमार की अगुवाई में वन विभाग की टीम जंगल की आग बुझाती रही। जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। इन शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए वन विभाग स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहा है। जंगल की आग से वन संपदा को हुए नुकसान का भी विभाग आकलन कर रहा है। इस आग में वन्य जीवों से लेकर पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभागीय कर्मचारी जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed