फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The fire in the forest adjoining the 'Bhadiyan Kothi' was reignited just as it was dying out.

Chamba News: बुझते ही दोबारा भड़का दी भड़ियां कोठी के साथ लगते जंगल में आग

Wed, 17 Jun 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 17 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The fire in the forest adjoining the 'Bhadiyan Kothi' was reignited just as it was dying out.
दोपहर से शाम तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे वन विभाग के कर्मचारी
विज्ञापन

डीएफओ बोले- शरारती तत्व भड़का रहे आग, लोग विभाग को दें सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंचायत भड़ियां कोठी के साथ लगते जंगल में भड़की आग अभी शांत हुई थी कि शरारती तत्वों ने बुधवार को दोबारा आग लगा दी। फिर से जंगल में आग की चिंगारी भड़क उठी।

वन विभाग को जैसे ही आग की सूचना मिली तो कर्मचारियों को उसे बुझाने के लिए भेज दिया। दोपहर से लेकर शाम तक कर्मचारी वहां आग बुझाने में डटे रहे। रिहायशी बस्ती के नजदीक लगी आग को कर्मचारियों ने बुझा दिया। जब उन्होंने स्थानीय लोगों से आग लगने के बारे में पूछा तो कोई खासा जानकारी नहीं मिली। डीएफओ कृतज्ञ कुमार ने बताया कि जंगल में आग शरारती तत्व ही लगा रहे हैं। जहां भी आग लग रही है, उसे बुझाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि आग लगाने वालों की सूचना विभाग को दें।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed