फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The face of power revealed after 102 days: Sikandar

102 दिन बाद सामने आया सत्ता का चेहरा : सिकंदर

Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 12 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The face of power revealed after 102 days: Sikandar
पांगी के शौर पहुंचने पर राज्यसभा सांसद शिकंदर को फूल मालाएं पहनाते बीजेपी समर्थक। जागरूक पाठक
राज्यसभा सांसद ने मुख्यमंत्री के बयान पर ली चुटकी, भाजपा के जिप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनने को बताया बदलाव का संकेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/पांगी। जनजातीय प्रवास के दौरान पांगी की शौर पंचायत पहुंचे राज्यसभा सांसद सिकंदर ने मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर चुटकी लेते हुए प्रदेश की सियासत पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के 102 दिन बाद सत्ता का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पद मिलने के बाद व्यवस्था और राजनीतिक समीकरण किस तरह बदलते हैं, यह अब स्पष्ट हो गया है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि शिमला में कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री और सात विधायक होने के बावजूद जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर भाजपा ने 26 साल बाद भगवा लहराया है। उन्होंने इसे जनता के बदलते रुख का संकेत बताया। कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार के कामकाज का आकलन कर रही है और लोकतंत्र में जनता का फैसला ही अंतिम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौर पंचायत में ग्रामीणों से संवाद के दौरान सांसद ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे सुने। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और ग्रामीणों की मांगों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।

सिकंदर ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विकास योजनाओं और क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।
रविवार को राज्यसभा सांसद मिंधल माता मंदिर में शीश नवाएंगे और भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed