फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The employee accused of committing fraud in the bank may soon be arrested

Chamba News: जल्द हो सकती है बैंक में गड़बड़झाला करने के आरोपी कर्मचारी की गिरफ्तारी

Sat, 05 Oct 2024 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 05 Oct 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
The employee accused of committing fraud in the bank may soon be arrested
चंबा। बैंक में गड़बड़झाला करने वाले कर्मचारी की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। कर्मचारी पर करीब 4 करोड़ 63 लाख रुपये का गड़बड़झाला करने के आरोप लगे हैं। बैंक प्रबंधन की जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस हर कड़ी को जोड़कर मामले की जांच कर रही हैं। बैंक रिकॉर्ड जब्त करने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच में कई अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन


जिले की एक बैंक शाखा में करोड़ों का गड़बड़झाला होने का मामला सामने आया है। इसका मास्टर माइंड बैंक का एक कर्मचारी ही बताया जा रहा है। आरोप है कि बैंक कर्मी ने 27 उपभोक्ताओं की ओर से जमा होने वाले पैसे ऐेसे लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिए, जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं हैं। शिकायत के आधार पर बैंक प्रबंधन ने मामले की जांच की और संबंधित कर्मचारी को छुट्टी पर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका पता चलते ही खाता धारकों ने बैंक के उच्च अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों को सूचित किया। बैंक स्तर की जांच के लिए क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक की टीम पहुंची। टीम ने अपने स्तर पर जांच की और इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बैंक कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया। बताया जा रहा है कि बैंक कर्मी ने स्टाॅक मार्केट की लत के चलते अपने खातों समेत अन्य ग्राहकों के पैसे भी वहां लगा दिए थे।


उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि बैंक कर्मी के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। बताया कि आगामी समय में पुलिस मामले को लेकर कई खुलासे कर सकती है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed