फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The doors of Kartik Swami Temple will be closed on November 30.

Chamba News: 30 नवंबर को बंद होंगे कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट

Sun, 16 Nov 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
The doors of Kartik Swami Temple will be closed on November 30.
134 दिन बाद अगले साल 14 अप्रैल को दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

कपाट बंद करते समय अंदर रखी जाएगी पानी से भरी हुई गड़बी
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट इस बार 30 नवंबर को बंद किए जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु अगले साल ही उनके दर्शन कर पाएंगे। पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए मंदिर के पुजारी कपाट बंद करने की रस्म को विधिवत पूरा करेंगे।
पुजारियों ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे कपाट बंद होने के बाद वहां प्रस्थान न करें ताकि उन्हें बिना दर्शन किए वापस न लौटना पड़े। मंदिर के कपाट 134 दिन के लिए बंद रहेंगे और 14 अप्रैल (संक्रांति वाले दिन) सभी श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए दोबारा खोले जाएंगे। जिस दिन मंदिर के कपाट बंद होंगे, उस दिन मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहेगी।
विज्ञापन

मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद कपाट बंद किए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर में एक पानी की गड़बी भी भरकर रखी जाएगी। जो कि अगले वर्ष कपाट खोलने के बाद देखी जाएगी। उसके अंदर बचा हुआ पानी क्षेत्र में खुशहाली और सूखे का संकेत देगा। ऐसी मान्यता है कि यदि गड़बी में पानी कम रहा तो क्षेत्र में सूखा पड़ सकता है और यदि पानी से गड़बी भरी हुई मिली तो क्षेत्र में हरियाली छाई रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed