{"_id":"67055ff5e343b71cc10b6911","slug":"the-doctor-referred-the-woman-the-personnel-got-the-delivery-successful-in-the-ambulance-chamba-news-c-88-1-ssml1006-134687-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: डॉक्टर ने रेफर कर दी महिला, कर्मियों ने एंबुलेंस में करवा दिया सफल प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: डॉक्टर ने रेफर कर दी महिला, कर्मियों ने एंबुलेंस में करवा दिया सफल प्रसव
Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
चंबा 108 एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात के साथ ईएटी और परिजन।स्त्रोत जागरूक पाठक
चंबा। सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर जहां गर्भवती महिलाओं का प्रसव करवाने से किनारा कर रहे हैं, वहीं एंबुलेंस के कर्मचारी नॉर्मल डिलीवरी करवा दे रहे हैं। ऐसा ही मामला नागरिक अस्पताल किहार में देखने को मिला।
रविवार देर रात को करीब 1:00 बजे एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने गर्भवती महिला को प्रसव के लिए ऐन मौके पर 65 किलोमीटर दूर चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परेशान परिजन गर्भवती महिला को एंबुलेंस में बैठाकर रात को चंबा के लिए रवाना हो गए। 40 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।ऐसे हालात में एंबुलेंस कर्मचारियों ने सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर प्रसव करवाने का फैसला लिया। ईएमटी अनूप कुमार और पायलट हाको राम ने महिला का कुछ ही देर में सुरक्षित प्रसव करवा दिया। इसके बाद उन्होंने महिला और नवजात को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
इस मामले में हैरान करने वाली बात है कि जिस नागरिक अस्पताल से महिला को रेफर किया गया, वहां डॉक्टर, स्टाफ नर्स और ऑपरेशन थियेटर की सुविधा थी। जिस एंबुलेंस में महिला ने बच्चे को जन्म दिया, वहां मात्र कर्मचारियों ने अपने अनुभव से काम किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल से ऐन मौके पर रेफर कर दिया हो, इससे पहले भी किहार और तीसा अस्पताल से गर्भवतियों को रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि इस मामले की जांच करवाई जाएगी कि गर्भवती महिला को अस्पताल से रेफर क्यों किया गया।
--