फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The dilapidated mountain near Tarwai bridge will be demolished by spending Rs 44 lakh.

Chamba News: 44 लाख खर्च कर गिराया जाएगा तरवाई पुल के पास जर्जर पहाड़

Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 09 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated mountain near Tarwai bridge will be demolished by spending Rs 44 lakh.
तीसा (चंबा)। तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर तरवाई पुल के समीप खतरा बनकर उभरी पहाड़ी को हटा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 44 लाख रुपये की राशि खर्च कर 75 मीटर लंबाई और 60 मीटर ऊंचाई तक पहाड़ी को गिराएगा।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से उक्त कार्य को लेकर टेंडर आमंत्रित करवाकर कार्य ठेकेदार को सौंप दिया गया है। इसके तहत अब एलएनटी और जेसीबी समेत अन्य मशीनरी उक्त स्थान पर पहुंच चुकी है। पहाड़ी गिराने का कार्य ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। लिहाजा, आगामी दिनों में उक्त मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को अब राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिनों तरवाई पुल के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से टैक्सी वाहन में सवार छह पुलिस जवानों समेत चालक की मौत हो गई थी। चार लोग घायल हुए थे। इसके बाद विभाग ने उक्त पहाड़ को गिराने का कार्य शुरू करने का निर्णय लिया। आखिरकार चुराह लोक निर्माण विभाग की ओर से पहाड़ी गिराने का कार्य ठेकेदार को सौंप दिया गया है। पहाड़ गिरने के बाद मंगली, बौंदेडी़, जुनास, गुईला, सत्यास, बैरागढ, शिरी, घुलेई, देवीकोठी, टेपा पंचायतों के लोगों को इससे लाभ होगा। विभाग ने संबंधित ठेकेदार को समयानुसार कार्य करने के निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि तरवाई पुल के पास जर्जर हो चुकी पहाड़ी को गिराने की ग्रामीण लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं, जिससे मार्ग से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को लाभ मिल सके। बहरहाल, अब पहाड़ी गिराने का कार्य आरंभ होने से लोगाें ने भी राहत की सांस ली है।

--
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि जर्जर पहाड़ गिराने का कार्य ठेकेदार को आवंटित कर दिया है। आगामी समय में तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिलेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed