{"_id":"66d1f348da47020ea20ee4b0","slug":"the-department-solved-the-problems-of-farmers-and-gardeners-chamba-news-c-88-1-cmb1002-132076-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विभाग ने किया किसानों-बागवानों की समस्याओं का निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विभाग ने किया किसानों-बागवानों की समस्याओं का निदान
Fri, 30 Aug 2024 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 30 Aug 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा। झुलाड़ा पंचायत में उद्यान विभाग ने किसानों और बागवानों के लिए जागरूकता शिविर लगाया। इस दौरान विभिन्न विभागाें के अधिकारी मौजूद रहे।
उद्यान विभाग ने एकसाथ किसानों-बागवानों की समस्याएं सुनने और उनके निदान के लिए यह शिविर लगाया। इसमें झुलाड़ा, माणी सहित चार पंचायतों के बागवान और किसान मौजूद रहे। इन्होंने उपनिदेशक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डाॅ. प्रमोद शाह ने कहा कि यह क्षेत्र सेब की बागवानी के लिए उपयुक्त माना जाता है। काफी किसान-बागवान यहां कार्य करते हैं, लेकिन कुछ सालों से मौसम में परिवर्तन के प्रभाव से ज्यादा उपज नहीं मिल रही है। इस समस्या और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया है। इसमें पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने भी भाग लिया। इसके बाद लोगों को उद्यान और पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में अवगत करवाया गया। विभाग की टीम ने बगीचों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डाॅ. शिवानी, रमेश बदरेल मौजूद रहे। प्रमोद ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाए जाएंगे।