फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The department could not get the dilapidated road of Khajjiar Lake repaired.

Chamba News: खज्जियार झील के जर्जर रास्ते की मरम्मत नहीं करवा पाया विभाग

Sat, 16 May 2026 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 16 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The department could not get the dilapidated road of Khajjiar Lake repaired.
ख​ज्जियार में झील मैदान को जाने वाले लकड़ी के रास्ते की दयनीय हालत को ब्यां करती तस्वीर। संवाद।
आठ माह पहले खस्ताहाल हो गया था रास्ता, पर्यटक भी हो रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। भले ही पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है लेकिन विश्व भर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में पर्यटकों को निराश होना पड़ रहा है। झील के भीतर जाने वाला लकड़ी का रास्ता जर्जर हो चुका है।

वन्य प्राणी विभाग ने उसकी मरम्मत करवाने के बजाय वहां एक बोर्ड लगा रखा है। इसमें लिखा है कि यह रास्ता खराब है। और इसके ऊपर से न जाएं। वहीं, झील के साथ सेल्फी और मछलियों का दाना खिलाने की चाह पर्यटक पूरी नहीं कर पा रहे हैं। आठ माह पहले यह रास्ता जर्जर हुआ था लेकिन जिसे अभी तक ठीक नहीं करवाया है। इसका असर कहीं न कहीं पर्यटन कारोबार भी देखने को मिल सकता है। ऐसा भी नहीं कहा जा सकता कि वन्य प्राणी विभाग के पास इस जर्जर लकड़ी के रास्ते को दुरुस्त करवाने के लिए बजट की कमी है। कुछ माह पहले ही करोड़ों रुपये के दो बेरियर विभाग ने नीलाम किए हैं। इसका सारा पैसा ईको टूरिज्म सोसायटी के पास जमा है। उस पैसे से आसानी से इसकी मरम्मत की जा सकती है। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सन्नी, सोनू, अजय कुमार, विक्की, विशाल, दीपू और नीरज ने जिला प्रशासन और वन्य प्राणी विभाग से मांग की है कि जल्द झील के लिए जाने वाले रास्ते की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed