फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The danger of corona started increasing, people forgot the rules

Chamba News: कोरोना का बढ़ने लगा खतरा, लोग भूले नियम

Wed, 29 Mar 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 29 Mar 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
The danger of corona started increasing, people forgot the rules
चंबा। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी लोगों से बार-बार कोरोना नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है। बावजूद इसके जिला मुख्यालय चंबा के मुख्य बाजार, मेडिकल कॉलेज समेत विभिन्न भीड़भाड़ इलाकों में पहुंचने पर लोग इन नियमों को दरकिनार करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में बिना सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के लोग पर्ची काउंटर, चिकित्सीय कक्ष के बाहर और विभिन्न लैबों में एक-दूसरे के साथ स्टे खड़े दिखाई दे रहे हैं। यदि ऐसे ही लोगों की लापरवाही का रवैया चलता रहा तो आगामी समय में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक 20 वर्षीय युवती भी शामिल है। बावजूद इसके अभी भी लोग कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर को नजरअंदाज करने में लगे हैं। लोग कोरोना नियमों को सरेआम दरकिनार कर रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण शहर के मुख्य बाजार और मेडिकल कॉलेज चंबा में साफ तौर पर देखा जा सकता है। कोरोना संक्रमण की आगामी लहर के आने से पहले यदि लोगों ने कोरोना नियमों का पालन करना आरंभ न किया तो यह काफी घातक साबित हो सकता है। प्रबुद्धजनों नवीन कुमार, सचिन कुमार, सुरेश कुमार आदि ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। बावजूद इसके इस वैश्विक महामारी को हल्के में लेना घातक सिद्ध हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed