फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Dalhousie-Banikhet Yuva Morcha conducted a cleanliness drive and cleaned the Bhurunag Temple complex.

Chamba News: युवा मोर्चा डलहौजी-बनीखेत ने चलाया स्वच्छता अभियान, भुरूनाग मंदिर परिसर की की सफाई

Fri, 19 Jun 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
The Dalhousie-Banikhet Yuva Morcha conducted a cleanliness drive and cleaned the Bhurunag Temple complex.
बनीखेत (चंबा)। युवा मोर्चा डलहौजी-बनीखेत द्वारा शुक्रवार को पधर स्थित भुरूनाग देवता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री साहिल पम्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित शर्मा, सचिव सूरज कुमार सहित अन्य समाजसेवी युवाओं ने श्रमदान कर मंदिर प्रांगण की सफाई की। स्वयंसेवकों ने परिसर में फैले कचरे को एकत्रित कर उचित स्थान पर निस्तारित किया। अभियान के दौरान उपस्थित लोगों से भी मंदिर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। युवाओं ने कहा कि श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग परिसर में गंदगी न फैलाएं तथा प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को कूड़ेदान में ही डालें। ताकि, धार्मिक स्थल की स्वच्छता और सुंदरता बनी रहे। युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के सफाई अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छ और स्वच्छंद वातावरण बनाए रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed