{"_id":"69b3faed813076f9f50b5150","slug":"the-condition-of-the-wardsbroken-roads-filth-in-the-drains-streetlights-off-chamba-news-c-88-1-cmb1002-177138-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: वार्डों का हाल...सड़कें टूटीं, नालियों में गंदगी, स्ट्रीट लाइटें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: वार्डों का हाल...सड़कें टूटीं, नालियों में गंदगी, स्ट्रीट लाइटें बंद
विज्ञापन
शहरवासियों ने जताई नाराजगी, कहा-कर और शुल्क देने के बावजूद सुविधाएं शून्य
दो साल से ऑनलाइन टेंडर जारी कर रद्द कर रही चंबा नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के वार्डों में विकास के दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर नजर आ रहे हैं। टूटी सड़कों, जाम नालियों और बंद स्ट्रीट लाइटों से परेशान शहरवासियों ने नगर परिषद पर सवाल उठाते हुए कहा है कि दो साल से टेंडर जारी कर रद्द किए जा रहे हैं, जबकि वे कर और कूड़ा शुल्क देने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।
हकीकत यह है कि वार्डों में विकास के दावे अब सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। वार्डों की हालत बेहद खराब है। कई सड़कों पर गड्ढे और टूटी नालियां हादसों को न्योता दे रही हैं। निकासी नालियां जाम और गंदगी से अटी पड़ी हैं। इससे स्वास्थ्य को लेकर भी खतरा बढ़ गया है। कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से काम नहीं कर रही हैं, जिससे लोगों को रात को ठोकरें खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों को सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। नगर परिषद ने विकास कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया अपनाई, लेकिन दो साल में अधिकांश टेंडर रद्द हो रहे हैं। इससे न केवल परियोजनाओं में देरी हुई है, बल्कि शहरवासियों का विश्वास भी उठने लगा है। सुविधाओं के अभाव में लोगों ने नाराजगी जताई है। कहा कि वार्डों में कोई विकास नहीं होने के बावजूद नगर परिषद गृहकर वसूल रही है। लोगों का कहना है कि क्या उनके गृहकर का सही उपयोग हो रहा है? किस आधार पर कर वसूली की जा रही है।
स्थानीय लोगों जगदीप सिंह, हेम राज, सुरेंद्र कुमार, नेक सिंह, कुलदीप कुमार आदि का कहना है कि नगर परिषद को तुरंत सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना होगा। हजारों रुपये का टैक्स और कूड़ा शुल्क अलग देने के बावजूद सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं मिल रहा है। लोगों के घरों के आगे डंगे गिरे हैं, रात को अंधेरे में चलना मुश्किल हो रहा है। गलियों में सड़के खस्ताहाल हो चुकी हैं लेकिन नगर परिषद इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। नगर परिषद की कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर का कहना है कि शहर में विकास कार्यों के लिए उचित कदम उठाए जा रहे है। समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।