फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The condition of Chamba-Bharmaur NH is worse than the link roads.

Chamba News: सपंर्क मार्गों से भी खस्ता है चंबा-भरमौर एनएच की हालत

Sat, 27 Apr 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
The condition of Chamba-Bharmaur NH is worse than the link roads.
भरमाैर (चंबा)। चंबा-भरमौर मार्ग को भले ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा प्राप्त हो, लेकिन मौजूदा समय में इससे कई गुना अच्छी हालत भरमौर के संपर्क मार्गों की है।
विज्ञापन

बग्गा से भरमौर तक एनएच पर गाड़ी चलाना वाहन चालकों के लिए मुश्किल हो गया है। सड़क पर तारकोल का नामोनिशान मिट चुका है। मिट्टी की भरमार इतनी है कि पैदल चलने वाले राहगीर धूल मिट्टी के पाउडर से रंग जाते हैं। गड्ढों पर गाड़ी चलाते समय चालकों को यही डर रहता है कि उनके वाहन को पता नहीं कौन सा नुसान पहुंच जाएगा। एनएच की दयनीय हालत के कारण वाहन दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने कहा कि एनएच की खस्ताहालत के कारण दो घंटे के 60 किलोमीटर लंबे सफर को तय करने में तीन से चार घंटे घंटे का समय लग रहा है।
विज्ञापन



--राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गड्ढा नजर नहीं आना चाहिए। चंबा-भरमौर एनएच पर गड्ढे तो नजर आते हैं, लेकिन सड़क वाहन चालकों को नजर नहीं आती है। इससे वाहन चालक काफी परेशान हैं। - कर्ण शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन


--



सरकार और एनएच प्रबंधन एनएच की हालत सुधारने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इस वजह से दिन-प्रतिदिन एनएच की हालत खस्ता हो रही है। सरकार को इसकी हालत सुधारने के लिए कदम उठाने चाहिए। -राजेश शर्मा

--



चंबा से भरमौर पहुंचने के लिए छोटे वाहनों में डेढ़ से दो घंटे का समय लगता था, लेकिन मौजूदा समय में सड़क की दयनीय हालत के कारण तीन से चार घंटे का समय लग रहा है। इस वजह से लोग काफी परेशान हैं। - सुरेश शर्मा




--

पिछले पांच साल में चंबा-भरमौर एनएच की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा की सरकारें दोनों बराबर जिम्मेदार हैं। किसी भी सरका ने इस मार्ग की हालत को सुधारने में ज्यादा ध्यान नहीं दिया। - करनैल ठाकुर

--



एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि जल्द ही एनएच की हालत में सुधार किया जाएगा।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed