{"_id":"6902516025043c63b104aa65","slug":"the-children-were-eating-momos-an-iron-wire-got-stuck-in-their-teeth-chamba-news-c-88-1-ssml1006-164968-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बच्चे खा रहे थे मोमो... दांतों में आ गया लोहे का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बच्चे खा रहे थे मोमो... दांतों में आ गया लोहे का तार
Wed, 29 Oct 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा के पांगी में मोमो में निकली लोहे की तार।स्रोत जागरूक पाठक
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में मोमो के बीच लोहे का तार निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बुधवार को मालरोड पर जब बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद मोमो खा रहे थे, तभी उनमें से एक बच्चे के दांतों में मोमो में मिला लोहे का तार आ गया। बच्चों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाई।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, कई बार बाहर से आने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध रहती है, लेकिन पांगी में खाद्य निरीक्षक न होने के कारण इन पर कभी कार्रवाई नहीं होती। बीर सिंह राणा, सुरेंद्र, मान सिंह और प्रताप सिंह सहित कई अभिभावकों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पांगी क्षेत्र में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
इस घटना के बाद बच्चों के अभिभावक बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि मोमो, बर्गर और अन्य फास्ट फूड बच्चों में लोकप्रिय हैं, लेकिन गुणवत्ता पर नियंत्रण न होने से स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, कार्यकारी बीएमओ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि जैसे ही एसडीएम कार्यालय से आदेश प्राप्त होंगे, खाद्य पदार्थों की जांच के लिए एक समिति गठित की जाएगी।