फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Chamunda-Holi route bus broke down in Bagga, leaving passengers shivering in the cold.

Chamba News: चामुंडा-होली रूट की बस बग्गा में हांफी, ठंड में ठिठुरते रहे यात्री

Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 07 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The Chamunda-Holi route bus broke down in Bagga, leaving passengers shivering in the cold.
बग्गा के पास खराब हुई नगरोटा डिपो की बस:
होली (चंबा)। चामुंडा से होली जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां डिपो की बस बग्गा के पास खराब हो गई। आधे रास्ते में बस के खराब से शाम 4 बजे के करीब यात्रियों को कड़ाके की ठंड में काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बस के खराब होते ही यात्री अपने-अपने सामान और बच्चों के साथ सड़क के किनारे खड़े हो गए। आंधे घंटे तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। मजबूरी में कई यात्रियों ने निजी वाहनों से आगे का सफर तय किया। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि चंबा के बाद अब नगरोटा डिपो की बसों की हालत भी खराब है। आए दिन बसों के खराब होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे रास्ते में बस खराब हो गई। ठंड बहुत थी और बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया। काफी देर इंतजार के बाद भी दूसरी बस नहीं आई तो निजी वाहन में ही चले गए। बुजुर्ग काफी परेशान हुइ। दीपक शर्मा, यात्री

बस के खराब होने से हम सामान के साथ सड़क किनारे खड़े रहे। मजबूरी में निजी गाड़ी से आगे जाना पड़ा। परिवहन निगम को यात्रियों की परेशानी समझनी चाहिए कि बीच रास्ते में वे कहां जाएंगे। अमन शर्मा, यात्री

बस को बिना सही जांच के ही रूट पर भेज दिया गया। यह यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। निगम को बसें भेजने से पहले उनकी पूरी जांच करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा मिल सके। विशाल, यात्री


बस में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हुई थी। एक घंटे बाद उसे दुरुस्त करवाकर रूट पर भेज दिया गया। राजिंद्र पठानिया, आरएम, एचआरटीसी नगरोटा बगवां डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed