फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Chamba depot doesn't even have a vacuum cleaner, and private shops are washing buses.

Chamba News: चंबा डिपो में वैक्यूम क्लीनर तक नहीं, निजी दुकानों पर हो रही बसों की धुलाई

Thu, 04 Dec 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
The Chamba depot doesn't even have a vacuum cleaner, and private shops are washing buses.
चंबा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चंबा डिपो में उपकरणों की भारी कमी सामने आ रही है, जिससे बसों की धुलाई और संचालन में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इनमें वैक्यूम क्लीनर जैसे साधारण उपकरण तक शामिल हैं। नतीजतन, डिपो को बसों की धुलाई के लिए बाहरी निजी दुकानों पर निर्भर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे न केवल खर्च बढ़ रहा है बल्कि बसों की समयसारिणी भी प्रभावित हो रही है। हाल ही में डिपो की तीन बसों को धुलाई के लिए निजी दुकानों में भेजा गया। इस दौरान धुलाई अच्छे से नहीं हो पाई और समय की बर्बादी हुई। इससे निर्धारित रूट में देरी हुई और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद एक और लापरवाही सामने आई कि धुलाई के बाद एक बस की सीटें पूरी तरह गीली रह गईं, लेकिन चालक और परिचालक ने बिना जांच के ही बस को रूट पर भेज दिया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो डिपो के डीडीएम ने चालक को कार्यालय बुलाकर कड़ी फटकार लगाई और पूछा कि गीली सीटों के साथ बस को क्यों भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पूरे मामले पर यात्रियों में नाराजगी है। सवाल यह उठ रहा है कि जब हर माह निजी दुकानों पर हजारों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो निगम अब तक एक वैक्यूम क्लीनर क्यों नहीं खरीद पाया।

उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि वैक्यूम क्लीनर न होने के कारण उन्हें बाहरी दुकानों से बसों की धुलाई करवानी पड़ी। जल्द ही एक वैक्यूम क्लीनर मंगवाया जाएगा। अब देखना यह है कि निगम इस समस्या का समाधान कब तक करता है और क्या डिपो में उपकरणों की कमी के कारण यात्रियों को और भी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed