फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus was not sent on the route even after receiving the road fitness certificate.

Chamba News: सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बाद भी रूट पर नहीं भेजी बस

Fri, 26 Sep 2025 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:46 AM IST
सार

चंबा जिले के पांगी क्षेत्र में स्थानीय लोग वाया सचे जोत मार्ग पर टैक्सी से महंगा सफर करने को मजबूर हैं। सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद बस सेवा चालू नहीं की गई है। इससे लोगों को आर्थिक परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
The bus was not sent on the route even after receiving the road fitness certificate.

विस्तार

लोग चंबा से पांगी वाया सचे जोत टैक्सी में महंगा सफर करने को मजबूर
विज्ञापन

साल में छह महीने ही लोगों को मिलती है इस मार्ग पर यातायात सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। लोक निर्माण विभाग से सड़क का फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के बाद भी परिवहन निगम चंबा-किलाड़ रूट पर बस नहीं चला रहा है। फिटनेस मिलने के बाद एक ही दिन लोगों को इस मार्ग पर बस की सेवा मिल पाई। जबकि, मार्ग यातायात के लिए तीन महीने पहले बहाल हो गया था। तब से पांगी घाटी के लोग टैक्सी में सफर करने को मजबूर हैं। बस में जहां उनका किराया 400 रुपये लगता है तो वहीं टैक्सी में उन्हें 1000 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है। इस मार्ग पर लोगों को मात्र साल में छह माह ही यातायात की सेवाएं मिल पाती हैं। जबकि, छह माह भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग बाधित रहता है। इस साल मार्ग को खुले तीन माह हो चुके हैं लेकिन लोगों को बस में सफर करने का मौका सिर्फ एक बार ही मिल पाया है।

स्थानीय लोगों में वीर सिंह, योगराज, कमल कुमार, हंसराज, प्रेम सिंह, रवि कुमार, चैन लाल और देसराज ने बताया कि जिला मुख्यालय को पांगी से जोड़ने वाला सचे जोत एकमात्र मार्ग है। वाया जेएंडके लोगों के लिए बस सुविधा नहीं है। वाया सचे जोत 177 किलोमीटर है और वाया जेएंडके यह दूरी 400 किलोमीटर हो जाती है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जब तक सचे जोत खुला है, तब तक वहां पर सरकारी बस चलाई। ताकि, लोगों को कम किराये में आवाजाही करने की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

लोक निमार्ण विभाग मंडल किलाड़ के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि सचे जोत का फिटनेस सर्टिफिकेट निगम को दिया जा चुका है। बस क्यों नहीं चलाई जा रही, इसके बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कार्यकारी किलाड़ अड्डा प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि बसों की कमी के चलते यह रूट बाधित है। जल्द ही बस सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed