{"_id":"670d49fe79448515fd099b42","slug":"the-bus-ran-on-the-route-for-15-days-then-gathered-dust-on-the-roadside-for-a-month-chamba-news-c-88-1-cmb1002-135084-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रूट पर 15 दिन दौड़ी बस, फिर एक महीने से सड़क किनारे फांक रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रूट पर 15 दिन दौड़ी बस, फिर एक महीने से सड़क किनारे फांक रही धूल
Mon, 14 Oct 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
चंबा। निर्धारित रूट पर 15 दिन चलने के बाद एचआरटीसी बस सेवा बंद हो गई है। यह बस पिछले एक महीने से सड़क किनारे खड़ी धूल फांक रही है। दरअसल, चंबा-मंगलेरा और डलहौजी-मंगलेरा रूट पर सरकारी बस नहीं जा रही है।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन निजी वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। लोगों की मानें तो दो माह बाद बस चंबा-मंगलेरा रूट पर चली। पंद्रह दिन तक बस सेवाएं मिलती रहीं, लेकिन इसके बाद करीब एक महीने से यह बस सड़क किनारे खड़ी है।
किशन चंद, महिंद्र कुमार, लोकिंद्र कुमार, मोहन लाल, पुष्पा देवी, सरिता कुमारी और सुषमा देवी ने कहा कि बस बंद होने से महिलाओं को पचास प्रतिशत किराये में छूट का लाभ भी मिल रहा है। लोगों को निजी बसों और टैक्सियों में सफर करना पड़ रहा है। निगम प्रबंधन इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। इस बारे में कई बार निगम को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर एक महीने से ज्यादा सरकारी बसें चलती ही नहीं हैं। या तो उन्हें बंद कर दिया जाता है या फिर बीच रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। बीते कई दिनों से भलेई में सरकारी बस खड़ी है। इसकी मरम्मत के लिए कोई मेकेनिक नहीं आया है। लोगों ने मांग की है कि इन बस रूटों को जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन
उधर, एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि बसों में तकनीकी खराबी आने से यह समस्या पैदा हुई है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
--