फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The bus on the Chamba-Himgiri route departed with a delay of half an hour.

Chamba News: चंबा-हिमगिरी रूट पर आधा घंटा देरी से गई बस

Sun, 05 Jul 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The bus on the Chamba-Himgiri route departed with a delay of half an hour.
12 बजे होनी थी रवाना, 12:30 बजे वर्कशॉप से निकली, गर्मी में इंतजार करते रहे यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। परिवहन निगम की बसों की लेटलतीफी यात्रियों के लिए परेशानी बनी हुई है। रविवार को चंबा-हिमगिरी रूट पर चलने वाली निगम की बस दोपहर 12 बजे के बजाय करीब 12:30 बजे वर्कशॉप से निकली। आधे घंटे की देरी के चलते यात्रियों को तेज धूप और उमस के बीच इंतजार करना पड़ा। कई लोग समय से पहले ही एचआरटीसी वर्कशॉप पहुंच गए थे। निर्धारित समय के बाद भी बस नहीं चली। इंतजार करते-करते यात्रियों में नाराजगी बढ़ती गई।

रजनी देवी, सरोज देवी, मंजु देवी, वंदना कुमारी, अमन कुमार और रोहित कुमार ने कहा कि चंबा डिपो से कई बसें अकसर निर्धारित समय से देरी से रवाना होती हैं। हर बार बसों की मरम्मत, तकनीकी खराबी या वर्कशॉप में कार्य चलने का हवाला देकर देरी को सामान्य बता दिया जाता है जबकि इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि बसों की नियमित सर्विसिंग समय पर करवाई जाए। उधर, अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने कहा कि बस की मरम्मत करने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed