{"_id":"681de23c072338982b01f274","slug":"the-bus-on-the-chamba-dehradun-route-was-delayed-by-one-hour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-150106-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक घंटा देरी से चली चंबा-देहरादून रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक घंटा देरी से चली चंबा-देहरादून रूट की बस
विज्ञापन
चंबा-देहरादून बस के काउंटर पर न लगने पर परेशान खड़ी सवारियां।
चंबा। चंबा से देहरादून के लिए सायं 7:00 बजे रवाना होने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस वीरवार शाम एक घंटा देरी से अपने निर्धारित रूट के लिए रवाना हुई। बस के काउंटर पर न लगने से टिकट लेकर बस के इंतजार में खड़ीं 33 सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक बस के काउंटर पर न पहुंचने के बाद आखिरकार सवारियों ने निगम के पूछताछ काउंटर पर जाकर कारण जानना चाहा। इस पर उन्हें कहा गया कि बस की मरम्मत चल रही है। लोगों ने सदर के विधायक और एचआरटीसी प्रबंधन से लंबी दूरी के रूटों पर नई बसों को भेजने की मांग की है।
हिमाचल पथ परिवहन निगम के चंबा बेड़े की बसों की हालत खस्ता है। समय पर मरम्मत न होने से बसें निर्धारित समय पर अपने रूटों पर नहीं दौड़ पा रही हैं। वहीं, कई बार रूटों के लिए निकलने वाली बसें बीच राह ही हांफ जाती हैं। इसका खामियाजा सवारियों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसा ही वाकया वीरवार रात न्यू बस स्टैंड चंबा में देखने को मिला। चंबा से देहरादून के लिए रवाना होने वाली बस समय पर अपने काउंटर पर नहीं पहुंची। पूछताछ पर पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण बस निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। सवारियों पीसी रैणा, योगराज, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार, कपिल कुमार, राज कुमार, संजीव कुमार आदि ने बताया कि लंबी दूरी की बसों की समय पर मरम्मत न होना सवारियों की मुसीबतों को बढ़ा रहा है। देरी से बस रूट पर रवाना होने से सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने सदर विधायक और निगम के प्रबंधक से लंबे रूटों पर नई बसें चलाने की मांग की है।
चालक-परिचालक की तारीफ
पंजाब में आतंकी हमले को निष्क्रिय करने का भारतीय सेना का अभियान जारी होने की भनक लगते ही चंबा से देहरादून बस के चालक-परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शार्टकट रास्तों का प्रयोग करते हुए सवारियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया। सवारियों ने भी गतंव्य पर सुरक्षित पहुंचाने पर चालक-परिचालक का आभार जताया।
विज्ञापन
एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते बस देरी से अपने रूट पर रवाना हुई है। सवारियों को सुरक्षित उनके गतंव्य तक पहुंचाया है।