{"_id":"65a176cbde7287bd31021dff","slug":"the-bus-going-from-bhanjradu-to-chamba-ran-out-of-oil-on-the-way-chamba-news-c-88-1-ssml1004-16370-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: रास्ते में खत्म हो गया भंजराड़ू से चंबा जा रही बस का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: रास्ते में खत्म हो गया भंजराड़ू से चंबा जा रही बस का तेल
Fri, 12 Jan 2024 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Jan 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा में नकरोड़ कफारड़ी के पास तेल खत्म होने के चलते खड़ी परिवहन निगम की सनवाल-चबा रूट बस।संवाद
चुराह (चंबा)। भंजराड़ू से चंबा के लिए 43 सवारियां लेकर रवाना हुई एचआरटीसी बस का कफाड़ी में तेल खत्म हो गया।
तेल खत्म होने पर चालक-परिचालक ने जैसे-तैसे कर दुकान से तेल खरीदकर बस में डाला। इसके बाद बस सवारियों को लेकर चंबा के लिए रवाना हो पाई। बस में तेल खत्म होने से उसमें सवार सवारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवारियों ने निगम प्रबंधन से मांग उठाई है कि रूटों पर भेजने से पूर्व बसों की मरम्मत और तेल चेक कर ही भेजा जाए।
सवारियों में तिलक राज, राकेश कुमार, शक्ति प्रसाद, विनोद कुमार, किशन चंद और दलीप कुमार ने बताया कि सनवाल से चंबा रूट पर निगम की बस शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे चंबा के लिए भंजराड़ू से सवारियां लेकर रवाना हुई, लेकिन नकरोड़ के कफाड़ी नामक स्थान पर पहुंचने पर बस का तेल खत्म हो गया। बस में तेल खत्म होने की भनक लगते ही चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। परिचालक को तेल खत्म होने की बात बताई। इसके बाद काफी सोच-विचार करने और अधिकारियों को सूचित करने के बाद निजी दुकान से तेल खरीद कर उन्होंने बस में बिठाया। सवारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक से बस की मरम्मत करने और तेल चैक कर ही रूटों पर भेजने की मांग उठाई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। माले की जांच करवाई जाएगी।
--