फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The body of the person who went to the wedding was found in the ditch

Chamba News: शादी में गए व्यक्ति का खाई में मिला शव

Sat, 13 May 2023 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 13 May 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
The body of the person who went to the wedding was found in the ditch
साहो (चंबा)। तीन दिन पहले शादी में गए व्यक्ति का शव खाई में मिला। मृतक की पहचान माधो राम निवासी गांव नगेला डाकघर कीड़ी के रूप में हुई है। माधो राम तीन दिन पहले गुवाड़ पंचायत के भाला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। जहां तक सड़क थी वहां तक बेटे ने छोड़ा। उसके आगे वह पैदल निकला लेकिन तीन दिन के बाद जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शादी वाले घर में संपर्क किया। वहां पर उन्हें सूचना मिली कि माधो राम शादी में पहुंचा ही नहीं था। इससे परिजन काफी चिंतित हो गए। शनिवार सुबह उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान गुवाड़ नाले में उसका शव बरामद हुआ। शव को देख यही लग रहा था कि पांव फिसलने से वह खाई में जा गिरा। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed