फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Board will disconnect 250 connections for non-payment of electricity bills.

Chamba News: बिजली बिल नहीं भरने पर 250 कनेक्शन काटेगा बोर्ड

Mon, 13 Apr 2026 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 13 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The Board will disconnect 250 connections for non-payment of electricity bills.
विद्युत उपमंडल चंबा के तहत 1371 उपभोक्ताओं को नोटिस, 15 दिन में देना होगा बिल
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के पास फंसी है बिजली बोर्ड की 70 लाख रुपये की राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के तहत 250 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटेंगे। इस संदर्भ में विद्युत बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने अनुभाग स्तर पर टीमें गठित कर दी हैं।
फील्ड में टीमों को भेज दिया है। ये उपभोक्ता शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित हैं। दूसरी तरफ, 1371 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इन उपभोक्ताओं को 15 दिन में बिजली बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं। अगर उपभोक्ता दी गई मोहलत के बीच बिजली बिल जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कनेक्शन अस्थायी तौर पर काटने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड की इस तरह की कार्रवाई का मकसद बिल के रूप में फंसी राशि को निकलवाना है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से डिफॉल्टर 250 उपभोक्ताओं से करीब 31 लाख रुपये की राशि वसूलनी है। पूरे उपमंडल में बोर्ड के बिलों के रूप में 70 लाख रुपये फंसे हैं। बोर्ड की मानें तो उपभोक्ता बिजली बिल जमा करवा भी रहे हैं मगर डिफॉल्टर उपभोक्ता बोर्ड के निर्देशाें की अवहेलना कर रहे हैं। ऐसे में इन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। गौरतलब है कि कई उपभोक्ताओं से बिजली बोर्ड से तीन से चार माह का बिल फंसा है। इसमें सरकारी कार्यालय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत बोर्ड उपमंडल चंबा प्रथम के सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने बताया कि 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। 1371 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। बोर्ड की ओर से उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed