फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The board was able to lay only two kilometers of power lines in five years

Chamba News: पांच साल में दो किलोमीटर तक बिजली लाइन ही बिछा पाया बोर्ड

Sun, 14 Jul 2024 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 14 Jul 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
The board was able to lay only two kilometers of power lines in five years
चंबा में ख​ज्जियार के पुखरी में लगा बिजली का खंभा।संवाद
खज्जियार (चंबा)। बिजली बोर्ड के बेहतर विद्युत आपूर्ति के दावे हवा हो रहे हैं। हैरानी की बात है कि चनेड़ सेक्शन से शुरू हुई 11 केवी बिजली लाइन पांच साल बाद भी गांव पुखरी तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

अभी तक यह लाइन दो किलोमीटर तक ही बिछाई गई है। पुखरी गांव तक बिजली बोर्ड ने खंभे स्थापित कर दिए हैं। वर्तमान में पंचायत सिंगी के गांव भलोली तक ही बिजली लाइन पहुंची है। पुखरी गांव सिंगी से भलोली तक 200 मीटर दूर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में वे कई बार बिजली बोर्ड से गुहार लगा चुके हैं, मगर आज तक इस मांग को पूरा नहीं किया गया है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीणों में कृष शर्मा, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, मदन लाल, रवि कुमार, डिंपल कुमार शर्मा और अमर चंद ने बताया कि पांच साल पहले यह कार्य शुरू हुआ था, मगर आज तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। कहा कि गांव में बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। बोर्ड की ओर से इस बारे में सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में वे मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। बिजली बोर्ड की ओर से महज खंभे ही लगाए हैं। ये भी शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की है कि जल्द बिजली लाइन पुखरी गांव तक पहुंचाई जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि बजट का प्रावधान नहीं हो पाया है। जल्द ही बोर्ड की ओर से उचित प्रयास किए जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed