फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The board cut off electricity to five houses for not paying the bill.

Chamba News: बिल नहीं भरने पर बोर्ड ने काटी पांच घरों की बिजली

Tue, 29 Oct 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 29 Oct 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
The board cut off electricity to five houses for not paying the bill.
चंबा। बिजली बिलों की अदायगी समय पर न करने पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में रहने वाले पांच घरों की बिजली काट दी गई है। शहर के विभिन्न मोहल्लों में 195 लेटलतीफ विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड प्रबंधन के एक्शन मोड में आने के बाद अब लेटलतीफ उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है। हालांकि, बिजली कनेक्शन काटने के लिए पहुंची टीम को देखकर परिवार के सदस्यों के पांव तले जमीन खिसक गई। बोर्ड प्रबंधन ने साफ किया है कि अस्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन कटने के बाद भी यदि उपभोक्ता बिजली बिलों की अदायगी नहीं करते हैं तो आगामी समय में उनके स्थायी तौर पर बिजली सप्लाई काट दी जाएगी। बोर्ड प्रबंधन की कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय चंबा के 11 वार्डों चौगान, कसाकड़ा, हटनाला, सपड़ी, जनसाली, धड़ोग, चौंतड़ा, सुराड़ा, सुल्तानपुर, जुलाहकड़ी, हरदासपुरा वार्ड के अधीन आने वाले विद्युत उपभोक्ताओं में से कुछ लेटलतीफ उपभोक्ताओं समयानुसार बिजली बिलों की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। जिसे लेकर बोर्ड प्रबंधन की ओर से कई बार इन उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बिलों की अदायगी को लेकर चेताया गया। बावजूद इसके बिल न भरने पर आखिरकार अब बोर्ड प्रबंधन का चाबुक चल निकला है। इसके तहत मंगलवार को शहर में स्थित पांच घरों में अस्थायी तौर पर बिजली काटी गई। सूत्र बताते हैं कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन को 195 विद्युत उपभोक्ताओं से करीब 34 लाख बकाया राशि वसूलनी अभी शेष है। इससे बोर्ड प्रबंधन को माह दर माह घाटा ही पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता राजीव ठाकुर ने बताया कि बिजली बिलों की अदायगी न करने वालों पर बोर्ड प्रबंधन ने अब सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके तहत अस्थायी और स्थायी तौर पर बिजली कनेक्शन काटने का भी क्रम आरंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में अब चंबा शहर में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed