फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The audience danced to Mitra Da Naan Chalda and Tera Yaar Bolda...

Chamba News: मितरा दा नां चलदा और तेरा यार बोलदा... पर झूमे दर्शक

Sun, 06 Sep 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The audience danced to Mitra Da Naan Chalda and Tera Yaar Bolda...
जीत-प्रती की जोड़ी ने सुरंगानी में जमाया रंग, पंजीबी गीतों पर थिरके पंडाल में बैठे दर्शक
विज्ञापन

मेहर सिंह-मंजू सूर्यवंशी ने भी बांधा समां,आज काकू राम की प्रस्तुतियों का रहेगा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। सुरंगानी के तीन दिवसीय छिंज मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पंजाबी कलाकार जीत कोटली और प्रती कोटली की दमदार प्रस्तुतियों के नाम रही।
लोकप्रिय पंजाबी गीतों की धुन छिड़ते ही पंडाल में बैठे दर्शक अपनी जगह से उठकर थिरकने लगे। ‘मितरा दा नां चलदा’ और ‘तेरा यार बोलदा’ पर दर्शकों ने जमकर ठुमके लगाए। तालियों और सीटियों से पूरा पंडाल गूंजता रहा।
कार्यक्रम में मेहर सिंह और मंजू सूर्यवंशी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया। ‘तेरा मेरा लगन’ और ‘लंका दे राजेया कोई बांदरू आया हो’ जैसे गीतों पर दर्शक देर तक झूमते रहे। कलाकारों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ईडी रजील ब्यास ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जीएम सुरंगानी सीआर शर्मा और मदन लाल शर्मा भी मौजूद रहे। छिंज मेला कमेटी ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान कमल शर्मा, उपप्रधान सूरज कुमार, बीडीसी सदस्य जय दयाल, महासचिव पवन वर्मा और कमेटी अध्यक्ष आरिफ शेख सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ किहार जगवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस निगरानी बढ़ाई गई है। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में आज चंबा के लोकप्रिय कलाकार काकू राम की प्रस्तुतियों का दर्शकों को इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed