{"_id":"69e9043e2975c375f90fb944","slug":"the-atmosphere-in-the-banikhet-nagar-panchayat-has-heated-up-the-moment-the-election-bugle-sounded-chamba-news-c-88-1-cmb1014-181155-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चुनाव का बिगुल बजते ही नगर पंचायत बनीखेत में गर्माया माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चुनाव का बिगुल बजते ही नगर पंचायत बनीखेत में गर्माया माहौल
Wed, 22 Apr 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
नव गठित नपं विभिन्न वार्डों में संभावित प्रत्याशी अपने स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने में जुटे
नगर पंचायत बनीखेत के सात वार्डों में 2457 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
बाथरी/बनीखेत (चंबा)। नवगठित नगर पंचायत बनीखेत में चुनावी माहौल गर्मा गया है। 21 अप्रैल को पंचायत और निकाय चुनावों की घोषणा के साथ स्थानीय स्तर पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों में संभावित प्रत्याशी रणनीति बनाने और मतदाताओं को अपने पक्ष में साधने में जुट गए हैं।
बता दें कि नगर पंचायत बनीखेत को सात वार्डों में विभाजित किया है। इनमें बैकुंठ नगर, पुखरी, बनीखेत बस स्टैंड, बनीखेत जरई-1, बनीखेत जरई-2, बनीखेत गांव और पधर वार्ड शामिल हैं। प्रत्येक वार्ड में मतदाताओं की संख्या भी संतुलित नजर आ रही है। इससे मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। यदि मतदाता आंकड़ों पर नजर डालें तो बैकुंठ नगर वार्ड में 166 पुरुष और 164 महिला मतदाता हैं। पुखरी वार्ड में 228 पुरुष और 233 महिला मतदाता हैं। बनीखेत बस स्टैंड वार्ड में 162 पुरुष और 152 महिला मतदाता हैं। बनीखेत जरई-1 में 147 पुरुष और 148 महिला जबकि बनीखेत जरई-2 में 139 पुरुष और 132 महिला मतदाता हैं। बनीखेत गांव वार्ड में 130 पुरुष, 122 महिला और 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। पधर वार्ड में सबसे अधिक 274 पुरुष और 259 महिला मतदाता दर्ज किए गए हैं। कुल मिलाकर नगर पंचायत बनीखेत में 1246 पुरुष, 1210 महिला और 1 अन्य मतदाता हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2457 बनती है। खास बात यह है कि पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच मात्र 36 वोटों का अंतर है। अब आदर्श आचार संहिता लगने और चुनाव की घोषणा के बाद से ही स्थानीय नेता और संभावित उम्मीदवार सियासी बिसात बिछाने में लग गए हैं। वार्ड स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क का दौर शुरू हो चुका है। राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए उम्मीदवार हर वर्ग और समुदाय तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस कड़े मुकाबले में कौन प्रत्याशी जनता का विश्वास जीतकर जीत हासिल करता है।
--