{"_id":"64d679c5bf6ced30a105d744","slug":"tests-not-started-even-after-40-days-in-medical-college-chamba-news-c-88-1-ssml1006-5034-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 40 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेडिकल कॉलेज में 40 दिन बाद भी शुरू नहीं हुए टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 40 दिन बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल पाई है। मरीजों को अभी तक अपने थायराइड से लेकर सीबीसी और यूरिन कल्चर के टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में जाना पड़ रहा है। थायराइड टेस्ट में इस्तेमाल होने वाला सामान सरकारी लैब में खत्म हो चुका है। इसे अभी तक मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की तरफ से उपलब्ध नहीं करवाया जा सका है। इसके अलावा यूरिन टेस्ट को बंद हुए काफी समय हो चुका है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना विशेषज्ञ 30 से 40 मरीजों को थायराइड टेस्ट करवाने का परामर्श देते हैं जबकि 100 से 200 मरीजों को सीबीसी के टेस्ट करवाने का परामर्श दिया जाता है। इसके अलावा यूरिन कल्चर टेस्ट के लिए भी रोजाना 40 से 50 मरीज सरकारी लैब में पहुंचते थे लेकिन पिछले 40 दिन से सरकारी लैब में मरीजों के टेस्ट नहीं किए जा रहे हैं। मरीज सरकारी लैब में मुफ्त होने वाले टेस्ट के निजी लैबों में पैसे चुकाने को मजबूर हैं। बीपीएल, आयुष्मान एवं हिमकेयर योजना के तहत भी मरीजों को मुफ्त टेस्ट करवाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है क्योंकि निजी लैबों में कोई भी सरकारी योजना का कार्ड नहीं चलता है। इसकी वजह से मरीज काफी परेशान हैं। तीमारदारों किशोर गुप्ता, राकेश कुमार, चंद राम, धर्मपाल, मनीष कुमार, योगराज, धर्मेंद्र और कमल कुमार ने बताया कि सरकारी प्रयोगशाला में टेस्ट बंद हुए दो माह का समय हो गया है लेकिन अभी तक शासन और प्रशासन की तरफ से इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे पता चलता है कि शासन और प्रशासन जनता के प्रति कितनी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मांग की है कि सरकारी लैब में मरीजों के जरूरी टेस्ट शुरू करवाए जाएं।
चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लैब में खत्म हो चुके सामान को लेकर ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द मरीजों के टेस्ट सरकारी लैब में शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लैब में खत्म हो चुके सामान को लेकर ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द मरीजों के टेस्ट सरकारी लैब में शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन