फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tenth teachers teaching science faculty

विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को पढ़ा रहे दसवीं के शिक्षक

Sat, 20 Feb 2021 10:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Tenth teachers teaching science faculty
बनीखेत (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में विज्ञान संकाय के चार प्रवक्ताओं के पद खाली पड़े हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालात यह हैं कि स्कूल में दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों को जमा एक और दो कक्षा के छात्रों की पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्कूल में तैनात प्रवक्ताओं के तबादले होने के बाद यहां दूसरे प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं की गई है। प्रधानाचार्य स्कूल प्रबंधन का कार्य देखने के साथ-साथ विद्यार्थियों को गणित विषय भी पढ़ा रहे हैं। लेकिन, सरकार और शिक्षा विभाग स्कूल में प्रवक्ताओं के पद भरने को लेकर गंभीरता नहीं हैं। इसको लेकर अभिभावकों में भी रोष है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में फिजिक्स और केमिस्ट्री के पद छह माह से खाली पड़े हैं, गणित का दस और बायोलॉजी प्राध्यापक का पद दो माह से खाली पड़ा है। अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की है कि स्कूल में रिक्त प्रवक्ताओं के पद जल्द भरे जाएं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जीएस ठाकुर ने बताया कि काफी समय से ये पद खाली पड़े हैं। इसके बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की सेवाएं ली जा रही हैं। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल ने बताया कि मामला ध्यान में है। इसके बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed