फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Tenth Fuliyat celebrated on the second day of Phulayatra festival

Chamba News: फुलयात्रा उत्सव के दूसरे दिन मनाया दसवां फुलियाट

Tue, 15 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Tenth Fuliyat celebrated on the second day of Phulayatra festival
किलाड़ प्रजामंडल के 300 सदस्य रहे मौजूद
विज्ञापन

गैर हाजिर रहने पर किया जाता है 200 रुपये जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। पांगी घाटी का ऐतिहासिक धरोहर फुलयात्रा उत्सव दूसरे दिन दसवें फुलियाट के रूप में मनाया गया। इस मेले को मनाने में केवल किलाड़ प्रजामंडल ही मौजूद रहता है। मेले के दौरान प्रजामंडल के 300 सदस्य मौजूद रहे। यदि कोई सदस्य इसमें गैरहाजिर रहता है तो उसे प्रजामंडल की ओर से 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। यह प्रक्रिया कई वर्षों से चली आ रही है। फुलयात्रा उत्सव के दूसरे दिन मनाया जाने वाला मेला नाग देवता हुनसुण को समर्पित है। हंसुर नाग देवता के पुजारी जन्म सिंह वरदार प्रेम ने बताया कि फुलयात्रा उत्सव आगे घाटी की एक ऐतिहासिक धरोहर है। बताया कि अपने कामकाज से मुक्त होने के बाद लोग फुलयात्रा उत्सव मनाते हैं। फुलयात्रा उत्सव के दूसरे दिन अपने कुलदेवता हुनसूण नाग देवता की पूजा अर्चना करते हैं और आने वाले सर्दियों के दिनों में सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed