{"_id":"650888303aa1d04d8a05bb34","slug":"tempo-filled-with-ration-meets-accident-no-casualties-chamba-news-c-88-1-ssml1004-7878-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: राशन से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: राशन से भरा टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Mon, 18 Sep 2023 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
चंबा। छतराड़ी-कूंर मार्ग पर राशन से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सोमवार दोपहर बाद यह दुर्घटना हुई। बहरहाल, वाहन गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर राशन को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। संवाद
--
11 उड़ानों में 131 श्रद्धालुओं ने की यात्रा
भरमौर (चंबा)। भरमौर-गौरीकुंड के लिए सोमवार सुबह मौसम साफ रहने पर चॉपर ने 11 उड़ानें भरीं। लोगों ने सुबह के समय राहत की सांस ली। 11 उड़ानों के जरिये 131 श्रद्धालु भरमौर से गौरीकुंड और गौरीकुंड से भरमौर तक पहुंचे। बहरहाल, दोपहर बाद आसमान में अत्यधिक धुंध होने के चलते कोई हवाई उड़ान नहीं हो पाई है। उपमंडल अधिकारी नागरिक कुलवंत सिंह ने खबर की पुष्टि की है। संवाद